फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The house fell, the crop wasted, how will it survive now?

संतकबीरनगर: घर गिरा, बर्बाद हुई फसल, अब कैसे होगा बसर, बाढ़ पीड़ितों का झलका दर्द

Mon, 17 Oct 2022 12:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 12:25 PM IST
सार

तहसीलदार रत्नेश तिवारी का कहना है कि बाढ़ पीड़ितों को अनाज व पशुओं को खिलाने के लिए चारा का वितरण किया जा रहा है। नुकसान हुई फसल का मुआवजा देने के लिए सर्वे शुरू हो गया है।

विज्ञापन
The house fell, the crop wasted, how will it survive now?
ठेले पर सामान लादकर घर लौट रहा आगापुर गुलरिहा गांव निवासी बाढ़ पीड़ित।संवाद - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

अक्टूबर में कहर बनकर आई बाढ़ ने धनघटा क्षेत्र के 24 गांव के लोगों के समक्ष मुसीबत का पहाड़ खड़ा कर दिया है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद घर से पलायन करने वाले बाढ़ पीड़ित अपने घरों को लौट रहे हैं तो गिरा हुआ घर, खेत में नष्ट हुई धान की फसल को देखकर उनके आंखों से आंसू निकल आ रहे हैं।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि राहत सामग्री देकर सरकार भले ढांढस बंधा रही हो, लेकिन आगे कैसे जीवन का सफर बढे़गा यह बात दिमाग में आते ही चिंता बढ़ जाती है। घाघरा नदी की बाढ़ से एमबीडी बांध के दक्षिण बसे नारायनपुर, मदरहा, कुर्मियान टोला, अगापुर गुलरिहा, चपरा पूर्वी, खाले पुरवा, जगदीशपुर गांव का राजभर पुरवा, गायघाट दक्षिणी, पटौवा, सियर कला समेत 24 गांव पानी से डूब गए थे।
विज्ञापन


घरों में पानी भर जाने के कारण घर से पलायन करके लोग सड़क और बंधे पर रहने को विवश हो गए थे। शुक्रवार से जब नदी का पानी घटना शुरू हुआ तो लोग अपने घर को लौटने लगे। नरायनपुर गांव निवासी उमा देवी का कहना है कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद जब घर गई तो घर गिरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


माधुरी का कहना है कि घर जाते समय 12 वर्षीय बेटे फूलचंद के पैर पर गैस सिलिंडर गिर गया था। अगापुर गुलरिहा निवासी संदीप, गायघाट दक्षिणी गांव के नंदू, रमेश, राम वरन आदि का कहना है कि छप्पर के मकान बाढ़ के पानी के कारण गिर गए। खेत में खड़ी धान की फसल तैयार हो चुकी थी। बाढ़ के कारण फसल पानी में गिर कर सड़ रही है।


तहसीलदार रत्नेश तिवारी का कहना है कि बाढ़ पीड़ितों को अनाज व पशुओं को खिलाने के लिए चारा का वितरण किया जा रहा है। नुकसान हुई फसल का मुआवजा देने के लिए सर्वे शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed