फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The hospital was running without a doctor, case

Sant Kabir Nagar News: बिना डॉक्टर चल रहा था अस्पताल, केस

Sat, 08 Mar 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 08 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The hospital was running without a doctor, case
धनघटा। उमरिया बाजार में संचालित न्यू आर्या हॉस्पिटल के संचालक के विरुद्ध मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। संचालक पर आरोप है कि वह बगैर डॉक्टर के अस्पताल को संचालित कर रहे थे। जिससे एक मरीज की जान चली गई थी।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम रतन के जरिए थाने पर दी गई तहरीर में कहा गया है कि न्यू आर्या हॉस्पिटल उमरिया बाजार के संचालक विष्णु कुमार पर चपरा पूर्वी गांव निवासी रेखा पत्नी सुनील कुमार ने आरोप लगाया था कि विष्णु कुमार के जरिए किए गए इलाज के कारण उनके पति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस तरह के शिकायती पत्र पर जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम अरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में 18 फरवरी 2025 को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। उस समय अस्पताल पर तीन मरीजों का इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के संचालक विष्णु कुमार से डॉक्टर के बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डॉक्टर अभी कहीं गए हैं। टेलीफोन के जरिए बात करा रहे हैं। अज्ञात व्यक्ति से बात करने के बाद अस्पताल संचालक ने कहा कि यही डॉक्टर हैं।

जब अस्पताल के रजिस्टर्ड डॉक्टर से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वह दो दिन से अस्पताल पर नहीं गए हैं। इस समय झांसी में मौजूद हैं। विष्णु झूठ बोलकर बगैर किसी चिकित्सा डिग्री के इलाज करने का दोषी पाया गया है। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि इस मामले न्यू आर्या हॉस्पिटल उमरिया बाजार के संचालक विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed