फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The hope of an independent feeder for the weavers remains unfulfilled.

Sant Kabir Nagar News: बुनकरों के लिए स्वतंत्र फीडर की आस अधूरी

Sun, 08 Jan 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
The hope of an independent feeder for the weavers remains unfulfilled.
बखिरा क्षेत्र के बरईपार गांव के पास बुनकरों के लिए बन रहा बिजली का स्वतंत्र फीडर। - फोटो : KHALILABAD
बुनकरों के लिए स्वतंत्र फीडर की आस अधूरी
विज्ञापन

छह करोड़ की लागत से बरईपार में बन रहा विद्युत उपकेंद्र अधूरा
50 हजार बुनकरों की उम्मीदों पर फिर रहा पानी
संतकबीरनगर। वर्तमान में बुनकर उद्योग संकट के दौर से गुजर रहा है। इसमें सबसे बड़ी बाधा बिजली की है। बखिरा क्षेत्र के बरईपार में छह करोड़ रुपये की लागत से बुनकरों के लिए स्वतंत्र फीडर बनाया जा रहा है, लेकिन इसकी रफ्तार काफी धीमी है। तीन माह में पूरा होने वाले कार्य में नौ माह लग गए। इसके बाद भी विद्युत उपकेंद्र पूर्ण नहीं हो सका है।
जनपद में करीब 50 हजार बनुकर रहते हैं। इनका मुख्य पेशा बुनकरी है। बिजली की समस्या की वजह से इनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। बखिरा क्षेत्र के लेडुआ महुआ, अमरडोभा आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बुनकर इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। ऐसे में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से इस क्षेत्र के बुनकरों को सीधा लाभ होगा, लेकिन जो गति है, इससे बुनकरों की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन

बुनकर हाजी इमामुद्दीन, इसहाक अंसारी आदि ने कहा कि बरईपार में बुनकरों के लिए बन रहा विद्युत उपकेंद्र बिजली की समस्या को दूर करने में काफी सहायक होगा, लेकिन यह कब पूरा होगा, यह सवाल बना हुुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
बरईपार में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द यह बनकर तैयार हो जाएगा। इससे बुनकरों को निर्बाध बिजली मिलेगी।
-सरोज कुमार, अधिशाषी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed