{"_id":"699b422e0bceb28e230af1b6","slug":"the-health-team-inspected-the-hospitals-arrangements-and-collected-information-from-the-patients-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-146459-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य टीम ने अस्पताल की देखी व्यवस्था, मरीजों से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य टीम ने अस्पताल की देखी व्यवस्था, मरीजों से ली जानकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन से नामित टीम ने रविवार को कांशीराम आवास स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नार्मल डिलीवरी, दवा कक्ष, प्रसव कक्ष आदि की जानकारी ली। इसके साथ ही दवाओं के उपलब्धता के बारे में पूछताछ की।
एसआरएम (स्टेट रिव्यू मिशन) की दो सदस्यीय टीम अपर निदेशक स्वास्थ्य गाेरखपुर डाॅ. अरुण गर्ग और डॉ. वीके श्रीवास्तव रविवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र काशीराम पहुंचे। वहां पर उस समय जन आरोग्य मेला चल रहा था। टीम ने शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर अध्ययन किया। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जन आरोग्य मेले में आए मरीजों से बातचीत की। दवाएं मिल रही हैं कि नहीं, यह सब पूछा।
टीम प्रसव कक्ष में उपलब्ध संसाधनों से रूबरू हुई। बीपी नापने की मशीन के साथ शुगर जांच के बारे में कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से यूनिफाॅर्म में रहने की बात कही। इस दौरान डॉ. श्रुति श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र, सुनीता ओझा समेत अन्य मौजूद रहे।