{"_id":"6912528b859d9bcdd60bd026","slug":"the-grooms-side-who-came-to-bid-farewell-to-the-bride-were-tied-up-and-beaten-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-141010-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुल्हन की विदाई कराने आए वर पक्ष को बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुल्हन की विदाई कराने आए वर पक्ष को बांधकर पीटा
Tue, 11 Nov 2025 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल के शेखापुर में विदाई कराने आए युवक और उसके परिजनो को रस्सी से बांधा गया-स्रोत ग्रामीण
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र शेखपुर गांव में शुक्रवार शाम को विदाई के लिए आए वर पक्ष के लोगों को कन्या पक्ष ने रस्सी से बांधकर मारापीटा। पुलिस ने वर पक्ष की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी कुर्बान अली ने पुलिस का तहरीर दी कि उनके लड़के करीम की शादी मेंहदावल थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी शमा परवीन के साथ हुई है। शमा परवीन के घर वाले उन्हें व उनके परिजनों को विदाई के लिए बुलाया था। 7 नवंबर शाम करीब 5 बजे बातचीत हो रही थी कि शमा परवीन, खलीफुन्निशा ग्राम शेखपुर, समीउल्लाह व मशरुर आलम निवासी बेलवा सेंगर, निशार अहमद निवासी लोहरसन थाना बेलहरकला, इम्तियाज निवासी गुलहरिया थाना मेंहदावल, आबिदा खातून निवासी बसडीला थाना खेसरहा सिद्धार्थनगर, साबिया खातून निवासी लोहरसन थाना बेलहरकला, साबिर अली निवासी पसाई लेड़वा थाना बखिरा उनके साथ ही पूरे परिवार को गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर उनको और उनके लड़के करीम, नसीम, पत्नी मेहरुन्निशा को रस्सी से बांधकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उनके पूरे परिवार को काफी चोटें आई हैं। एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर के आधार पर सभी 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।