{"_id":"69790eeb124986188801ee45","slug":"the-fraudsters-escaped-with-gold-jewellery-worth-rs-3-lakh-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145089-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन लाख का सोने का आभूषण लेकर भाग निकले टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन लाख का सोने का आभूषण लेकर भाग निकले टप्पेबाज
Wed, 28 Jan 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
पौली बाजार में सोने की दुकान से हुई टप्पेबाजी की जांच करती पुलिस-स्रोत पुलिस
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के पौली बाजार स्थित सर्राफे की दुकान से तीन टप्पेबाज दुकानदार को चकमा देकर लगभग 3,00,000 रुपये का सोने के जेवर लेकर भाग निकले। वारदात की सूचना स्वर्ण व्यवसायी ने पुलिस चौकी पौली बाजार को दी है। टप्पेबाजों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसको लेकर कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है।
धनघटा थाना क्षेत्र के पौली बाजार निवासी स्वर्ण व्यवसायी गंगेश पुत्र त्रिपुरारी ने चौकी प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 24 जनवरी को अपनी आभूषण की दुकान पर पिता त्रिपुरारी को बैठा करके कहीं काम से चले गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे तीन की संख्या में टप्पेबाज ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। 21 ग्राम सोने का झाला निकलवाकर देखने लगे। दो लोगों ने पिताजी को बातों में उलझाए रखा। तीसरा देखने के बहाने सोने का झाला लेकर भाग निकला। उसके बाद दो और लोग दुकान से भाग चले। पीड़ित ने बताया कि टप्पे बाज की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। लेकिन, पुलिस की शिथिलता से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने तत्काल वारदात का पर्दाफाश कर टप्पेबाजों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस वारदात से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सीओ अभय मिश्र का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।