फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The fog has cleared...the sun is out, but the cold weather persists.

Sant Kabir Nagar News: कोहरे से मिली राहत...धूप निकली पर ठंड बरकरार

Sun, 14 Dec 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The fog has cleared...the sun is out, but the cold weather persists.
धूप निकलने के बाद बढ़ी चहल पहल-संवाद
संतकबीरनगर। दो दिनों से घने कोहरे और ठंड से लोग बेहाल रहे। जन जीवन अस्त- व्यस्त हो गया था, लेकिन शनिवार को लोगों को कोहरे से राहत मिल गई। इससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार बढ़ गई। दिन में तेज धूप निकलने से ठंड से भी थोड़ी राहत मिली। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामान की खरीदारी करते नजर आए। हालांकि, शाम के समय फिर ठंड का असर दिखा और लोग जल्दी ही घर चले गए।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही दो दिनों से छाए रहने वाला कोहरा भी सुबह नहीं दिखा। सुबह ही सूर्य के दर्शन होने से चहल- पहल बढ़ गई। कोहरा न होने से सड़कों पर आवागमन सामान्य दिखा। इससे लोगाें को राहत मिली है। हाईवे पर सफर करने वाले इंद्रजीत, राम मिलन आदि ने बताया कि दो दिनों तक काफी घना कोहरा होने से परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन शनिवार को कोहरा नहीं दिखा, जिससे काफी राहत मिली है। कोहरा न होने का असर बाजारों पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

सुबह से ही दुकानें खुल गई और लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए। धूप निकलने से गरीब व मजदूर तबके के लोगों को भी ठंड से थोड़ी राहत मिली है। आजाद चौक पर काम की तलाश में आए बैजनाथ ने बताया कि कोहरा न होने से काफी राहत मिली है। काम मिल जाने से रोजी- रोटी का इंतजाम हो गया है। हालांकि शाम होने के बाद ठंड बढ़ गई तो लोग जल्दी ही घर वापस लौट गए। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक शहर में कहीं पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
शहर में प्रमुख चौराहों सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी, ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके। -जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed