{"_id":"6969420ec4d1207a75001a28","slug":"the-fifth-suspect-in-the-cow-slaughter-case-is-evading-the-police-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-144484-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस को छका रहा गोकशी का पांचवां आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस को छका रहा गोकशी का पांचवां आरोपी
Fri, 16 Jan 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के रक्शाकला गांव में पिछले दिनों गोकशी के मामले में दुधारा पुलिस ने चार आरोपियों को तो मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। करमाखान गांव निवासी सगे भाइयों में एक पुलिस को छका रहा है।
रक्शाकला गांव में 7 जनवरी की रात गोकशी की सूचना के बाद दुधारा, धनघटा व एसओजी टीम ने घेराबंदी की। जिसके बाद पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए आरोपित वहां से भागने लगे। पुलिस के जबाबी फायरिंग में दो आरोपितों के पैर में गोली लगी। जबकि तीन वहां से अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। घायलों की पहचान एकलाख निवासी कथकपुरवा थाना रुधौली जनपद बस्ती व अलाउद्दीन उर्फ कोईल निवासी रक्शाकला के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने अब्दुल कलाम निवासी रक्शाकला और अनीश निवासी करमाखान को भी मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। जबकि अनीश का भाई समीम अब भी पुलिस टीम की पकड़ में नहीं आया है। एसपी की तरफ से अनीश और समीम की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस टीम उसकी टोह में लगी है।
-
दोनों भाइयों का है आपराधिक इतिहास
गोकशी में शामिल करमाखान गांव निवासी सगे भाई अनीश व समीम का लंबा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अनीश वर्ष 2014 से लेकर अब तक 11 मामले दर्ज पाए गए। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है। दुधारा एसओ अरविंद शर्मा ने बताया कि भागे समीम का भी आपराधिक इतिहास सामने आ रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया जाएगा।