{"_id":"65e0c92f78c0304b8d00e129","slug":"the-effect-of-governments-suggestion-is-visible-mdm-started-being-made-in-steel-vessels-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110553-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शासन के सुझाव का दिख रहा असर, बनने लगे स्टील के बर्तन में एमडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शासन के सुझाव का दिख रहा असर, बनने लगे स्टील के बर्तन में एमडीएम
Thu, 29 Feb 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
- बीईओ ने की प्रशंसा, अन्य विद्यालयों को भी दिया गया सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। ब्लॉक के कुछ विद्यालयों ने एल्युमिनियम की जगह स्टील के बर्तन में खाना बनवाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय करनहवा तथा बरगदवा खुर्द में एल्युमिनियम की जगह स्टील के बर्तन में खाना बनता मिला। बीईओ ने प्रशंसा करते हुए कहा कि दूसरे विद्यालय भी स्टील के बर्तन में खाना पकाएं।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए विद्यालयों में एल्युमिनियम की जगह स्टील के बर्तन में भोजन पकाने का सुझाव दिया था। इस आदेश के क्रम में बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र ने परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को एल्युमिनियम के बर्तन में भोजन पकाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना के बारे में बताया था तथा टमाटर, इमली, सिरका आदि खट्टी चीजों के एल्युमिनियम के संपर्क में आने से एल्युमिनियम लीचिंग का खतरा होने की बात कही थी। प्राथमिक विद्यालय करनहवा में एमडीएम बनने लगा।