{"_id":"695c0519643b3a56a60f2feb","slug":"the-district-judge-administered-the-oath-of-say-yes-to-life-no-to-drugs-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-143914-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिला जज ने ''जीवन को हां, नशे को ना'' की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिला जज ने ''जीवन को हां, नशे को ना'' की दिलाई शपथ
Tue, 06 Jan 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा सप्ताह पर सिविल कोर्ट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम-स्रोत न्यायालय
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को जनपद न्यायालय सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा ने न्यायिक अधिकारी समेत पराविधिक स्वयंसेवक व पैनल लायर्स को ड्रग्स जैसे अन्य दुर्व्यसन को दूर करने के लिए ''जीवन को हां, नशे को ना'' की शपथ दिलाई।
जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा ने कहा कि 5 जनवरी से स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी तक पूरे सप्ताह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने सप्ताह भर के कार्यक्रमों की रुपरेखा प्रस्तुत की और लोगों से उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अंजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद दार्शनिक व संन्यासी का जीवन व्यतीत करते हुए योग व वेदांत को विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद, अपर जिला जज गजेंद्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, सिविल जज संजय राज पांडेय, न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह, मिमोह यादव, भारती तायल, अशोक कुमार कसौधन, निधि मिश्रा, नरेंद्र कुमार यादव, अभिनव त्रिपाठी, एलएडीसीएस चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार पांडेय, मो. दानिश, प्रज्ञा श्रीवास्तव, प्राधिकरण लिपिक आर भवन चौधरी, पैनल लायर्स सुरेश चंद्र पांडेय, इमरान खान, रंजू यादव, पीएलवी त्रिलोकी सिंह, अफराक अहमद, मंजू रानी, जयशंकर यादव, मुलायम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।