फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The detainee remains at the center of the rangoli

नोट बंदी पर बनी रंगोली आकर्षण का केंद्र रही

Fri, 23 Dec 2016 11:16 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
The detainee remains at the center of the rangoli
प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को रंगोली, वाद विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान नोट बंदी और भ्रूण हत्या पर बनी रंगोली आकर्षण का केेंद्र रही। 
विज्ञापन

प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी ने बताया की रंगोली प्रतियोगिता में नोट बंदी, भ्रूण हत्या, पर्यावरण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर आधारित था। इसमें नोट बंदी और भ्रूण हत्या चर्चा का विषय रहा। इसके साथ ही वाद विवाद प्रतियोगिता आज के वर्तमान चुनौतियों से संबंधित विषय पर थी। इसमें नोट बंदी, भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पक्ष एवं विपक्ष शिक्षा में दंड का प्राविधान पक्ष एवं विपक्ष, भारतीय राजनीति के पतन का कारण आदि विषयों पर छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी बातो को रखी। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने नव वर्ष का ग्रीटिंग कार्ड बनाया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद त्रिपाठी, राजेश पांडेय, अजय भारद्वाज, विजय कुमार राय, पीएन शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed