फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The dead body of a young man found in the river Difficulty on the second day

दूसरे दिन कठिनईया नदी में मिली युवक की लाश

Tue, 31 Aug 2021 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man found in the river Difficulty on the second day
दूसरे दिन कठिनईया नदी में मिली युवक की लाश
विज्ञापन

कांटे (संतकबीरनगर)। कठिनईया नदी में कूदे युवक की लाश दूसरे दिन मंगलवार को मिली। सूचना पर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कांटे चौकी इंचार्ज बृजमोहन सिंह ने बताया कि बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के किठुउरी निवासी 32 वर्षीय फूलचंद पुत्र हीरालाल सोमवार की शाम को गन्ना विकास इंटर कॉलेज के पीछे पुल से कठिनईया नदी में छलांग लगा दिया था। सूचना पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से मुंदडेरवा पुलिस के साथ लापता युवक की तलाश नदी में कराई गई,लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को नदी में उतराती लाश मिली। जिसे कब्जे में लेकर मुंडेरवा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पीड़ित पत्नी शोभा देवी के अलावा उसकी 11 वर्षीय बेटी आरती, नौ वर्षीय दुर्गा, सात वर्षीय बेटा करन और चार वर्षीय अर्जुन है। मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। पीड़ित पत्नी और बच्चों का रो- रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed