फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The crisis increase Saryu is one foot below the danger mark

Sant Kabir Nagar News: संकट बढ़ा...खतरे के निशान से एक फुट नीचे सरयू

Sat, 09 Aug 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The crisis increase Saryu is one foot below the danger mark
बिड़हरघाट पुल के पास उफनाई सरयू 
संवाद न्यूज एजेंसी महुली/रोसया बाजार। जिले में सरयू नदी खतरे के निशान से सिर्फ 30 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। इसके चलते लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। सरयू के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है। इन गावों में रहने वाले लोगों की नजरें बंधे पर टिकी हुई हैं। बांधों से टकरा रही नदी की धारा से ग्रामवासी सहम जा रहे हैं। वे बांधों पर लकड़ी गाड़कर जलस्तर का आंकलन करने में लगे हुए हैं। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम चार बजे तक सरयू खतरे के निशान से सिर्फ 30 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। वहीं नदी की धारा लगातार बांधों से टकरा रही है। एमबीडी बांध के 32 किलोमीटर के इलाके में कोई भी ऐसी जगह नहीं बची है जहां बांधों तक सरयू का पानी न पहुंच गया हो। बंधे पर हर जगह सरयू का पानी बांधों से टकरा रहा है। लगातार वह किसानों की फसलों को अपनी चपेट में ले रहा है। नदी और बंधे के बीच उथले इलाके में बोया गया धान, गन्ना, परवल व अन्य सब्जियों की खेती लगातार डूब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नदी और बंधे के बीच बसे गांवों में जाने वाले रास्तों पर लगातार पानी बढ़ रहा है। खालेपुरवा, तुर्कवलिया, माझा चहोड़ा, माझा खड़कपुर, भिखारीपुर, कंचनपुर, ढोलबजवा समेत अन्य गांवों में पानी बढ़ गया है, रास्ते डूब गए हैं। बंधे पर लगातार ड्रेनेज खंड के अधिकारी व कर्मचारी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। अवर अभियंता मनोज कुमार सिंह बताते हैं कि बंधे को अभी कोई खतरा नहीं है। हर जगह पूरी तरह से बेहतर इंतजाम किए गए हैं। बंधा कहीं भी ओवरफ्लो होने की स्थिति में अब तक नहीं है। वहीं पेट्रोलिंग भी लगातार चल रही है। नदी की स्थिति पर हम लोग नजरे गड़ाए हुए हैं।

कुल मिलाकर नदी का बढ़ता जलस्तर नदी और बंधे के बीच में रहने वाले लोगों को तो बेचैन किए ही है, बंधे के इस पार रहने वाले भी बेचैन दिख रहे हैं। नदी के बढ़ने का क्रम लगातार जारी है। लेकिन अभी कहीं भी बंधे में रिसाव के साथ ही दबाव की स्थिति नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed