{"_id":"633729c50adee93a0d3b7d8e","slug":"the-chair-of-the-block-head-of-hansar-bazar-is-gone-in-14-months-khalilabad-news-gkp452370631","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 माह में चली गई हैंसर बाजार की ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 माह में चली गई हैंसर बाजार की ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी
विज्ञापन
हैंसर में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मतदान के दौरान डीएम और एसपी मौजूद रहे।
- फोटो : KHALILABAD
14 माह में चली गई हैंसर बाजार की ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी
सब हेड
उपस्थित 95 पंचायत सदस्यों में से 72 ने जताया अविश्वास, समर्थन में केवल 13 आए, 10 मत अवैध मिले
विधायक गणेशचंद्र चौहान की पत्नी कालिंदी चौहान को हराकर जइन्त्रा देवी बनीं थीं ब्लॉक प्रमुख
कालिंदी चौहान ही लाईं अविश्वास प्रस्ताव, अब विधायक की पत्नी के ब्लॉक प्रमुख बनने की चर्चा
संतकबीरनगर/धनघटा। हैंसर बाजार की ब्लॉक प्रमुख जइन्त्रा देवी की कुर्सी 14 माह में चली गई। शुक्रवार को हुए अविश्वास प्रस्ताव के मतदान में 72 पंचायत सदस्यों ने जइन्त्रा देवी के खिलाफ मत दिया, जबकि उनके समर्थन में 13 सदस्यों ने वोट किया। 10 मत अवैध पाए गए। कुल 99 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 95 सदस्य मौजूद रहे। अगले ब्लॉक प्रमुख के चुनाव तक एसडीएम धनघटा को प्रशासक बनाया जाएगा। चर्चा है कि विधायक गणेशचंद्र चौहान की पत्नी कालिंदी चौहान अगली ब्लॉक प्रमुख होंगी।
10 जुलाई 2021 को हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में विधायक गणेशचंद्र चौहान की पत्नी कालिंदी चौहान को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था, जबकि पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह के बेटे पूर्व प्रमुख प्रिंस अगम सिंह ने जइंत्रा देवी को प्रमुख पद के लिए मैदान में उतारा था। इस चुनाव में जाइन्त्रा देवी ने कालिंदी चौहान को हराकर ब्लॉक प्रमुख बनी थीं।
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गणेशचंद्र चौहान को धनघटा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया और वह विधायक चुन लिए गए। तभी से हैंसर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की चर्चा शुरू हो गई थी। इधर, विधायक की पत्नी कालिंदी चौहान ने 76 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथपत्र के साथ आवेदनपत्र तत्कालीन डीएम दिव्या मित्तल को दिया था। तत्कालीन डीएम ने शपथपत्र देने वाले सदस्यों का सत्यापन कराने के बाद आठ सितंबर को सदस्यों की चर्चा व मतदान की तिथि तय की थी। सात सितंबर को एसडीएम धनघटा डॉ. रवींद्र कुमार के आकस्मिक अवकाश पर जाने का हवाला देकर आठ सितंबर को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन
इस प्रकरण में विधायक की पत्नी कालिंदी चौहान हाईकोर्ट चली गई थीं। तत्कालीन डीएम ने हाईकोर्ट के आदेश पर 30 सितंबर को बैठक बुलाने की तिथि तय की थी। इसी क्रम में शुक्रवार को हैंसर बाजार ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई।
एसडीएम डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि हैंसर बाजार ब्लॉक के सभी पंचायत सदस्यों को पत्र जारी करके अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में शामिल होने की सूचना दी गई थी। सुबह साढ़े ग्यारह बजे बैठक शुरू हुई, जिसमें कुल 95 क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
सबसे पहले विधायक की पत्नी व क्षेत्र पंचायत सदस्य कालिंदी चौहान ने अविश्वास प्रस्ताव पढ़कर सुनाया। इसके बाद उपस्थित 95 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गुप्त मतदान किया। तहसीलदार रत्नेश तिवारी और नायब तहसीलदार योगेंद्र पांडेय ने मतों की गणना की। एसडीएम ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख जाइन्त्रा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। मतपत्रों को सुरक्षित ट्रेजरी में रखवाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।
--
एसडीएम धनघटा बनाए जाएंगे प्रशासक : डीएम
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि हैंसर बाजार की ब्लॉक प्रमुख जाइन्त्रा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। इसकी सूचना हाईकोर्ट को भेजी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग को भी जानकारी भेजी जाएगी। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की वजह से प्रमुख का पद रिक्त हो गया है। एसडीएम धनघटा को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। एसपी सोनम कुमार ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों के साथ काफी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी।