फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The chain echoed with mourning or Hussain's sada

Sant Kabir Nagar News: जंजीरी मातम के साथ गूंजी या हुसैन की सदा

Fri, 12 Jul 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 12 Jul 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
The chain echoed with mourning or Hussain's sada

विज्ञापन
आदिल अब्बास ने कर्बला की घटना पर प्रकाश डाला



संवाद न्यूज एजेंसी

बांसी। बुधवार की रात कस्बे के अकबरनगर वार्ड में डॉ. आब्दी के चौराहे पर मजलिसे अजा व नौहा के साथ मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान जंजीरी मातम के साथ या हुसैन की सदाओं की फिजा में गूंज रही। पहले आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना आदिल अब्बास ने कर्बला की घटना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानवता की रक्षा के हजरत हुसैन अपने 72 साथीयों व परिजनों के साथ शहीद होना कबूल कर लिया, लेकिन अन्याय व अधर्म के सामने झुकना पसंद नहीं किया। इसके बाद रवा शाहिद आलम ने मर्सिया और नफीस सैयद व मुमताज हल्लौरी ने नौहा पेश किया। इसी के साथ ही शाकिर अली, राजू, जानशीन हैदर, शमशाद हैदर आदि ने हाथ और जंजीरी मातम शुरू किया। यह मातमी जलूस डॉ. आब्दी चौराहा से मंगल बाजार, लोहा मंडी, गौतमबुद्ध नगर, टेकधर नगर, श्यामनगर, पंजतन पाक की दरगाह होते हुए डॉ. आब्दी चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में एडवोकेट तमन्ना हैदर रिजवी, शुजा रिजवी, मो. अरशद, सैयद अकबर आलम, सरकार हुसैन रिजवी, बादशाह हैदर, मंजू, सलमान हैदर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed