फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The bushes along the roadside should be cleared.

Sant Kabir Nagar News: सड़क के किनारे झाड़ियों की कराई जाए सफाई

Sat, 22 Aug 2026 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The bushes along the roadside should be cleared.
संतकबीरनगर। एडीएम वित्त व राजस्व सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें एडीएम ने एनएचएआई मार्ग के किनारे झाड़ियों की साफ-सफाई, पटरी की मरम्मत, नाली मरम्मत एवं अवैध कट्स आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गई। निर्देशित किया गया कि मार्ग के किनारों पर झाड़ियों के साफ-सफाई कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की विगत बैठकों में दिए गए निर्देशों की विभिन्न विभागों द्वारा अनुपालन आख्या एवं कृत कार्रवाई की समीक्षा की गई। बताया गया कि एनएचएआई के किनारों पर झाड़ियों की साफ सफाई एवं पटरी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

एडीएम ने परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस को निर्देश दिया कि सड़कों पर गलत साइड एवं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का नियमित तौर पर जांच कर चालान किया जाए तथा चालान किए गए वाहनों की संख्या को भी दर्शाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने परिवहन एवं संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अभियान चलाकर माल वाहक गाड़ियों के पीछे विशेष तौर पर ट्रैक्टर-ट्राॅली के पीछे रिफ्लेक्टर रेडियम पट्टी लगाई जाए, जिससे दुर्घटना होने की संभावनाओं से बचा जा सके।
एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि विगत जुलाई में 22 लाइसेंसों का निलंबन एवं रांग साइड ड्राइविंग के कारण 36 वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार यातायात निरीक्षक ने बताया कि जुलाई में गलत साइड ड्राइविंग के कारण 198 एवं नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने के कारण 708 वाहनों का चालान किया गया। एडीएम ने जिला चिकित्सालय एवं जनपद न्यायालय गेट के सामने जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सड़क मरम्मत व चौड़ीकरण के निर्देश दिए।
इसी प्रकार डीघा के पास पटरी पर गड्ढा की मरम्मत के निर्देश दिए। एडीएम ने एनएचएआई प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि सड़क पर गति सीमा से संबंधित बोर्ड लगाया जाए, जिस पर यह स्पष्ट अंकित हो कि शहरी और खुले क्षेत्र में वाहनों की कितनी गति होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था के लिए ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
एडीएम ने एसडीएम खलीलाबाद को निर्देशित किया कि डंपिंग यार्ड बनाए जाने के लिए चौड़ी सड़क के आसपास उचित दूरी पर लगभग 1.5 एकड़ जमीन के उपलब्धता सुनिश्चित की जाए जहां तक बड़े लोडिंग वाहनों की सुगमता से पहुंच हो सके।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके पांडेय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विमल कुमार, टीएसआई परमहंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed