फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The brother of the official of Hindu Jagran Manch was beaten up by running

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी के भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 16 May 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The brother of the official of Hindu Jagran Manch was beaten up by running
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी के भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

धनघटा। सोमवार को पुरानी रंजिश में आरोपियों ने धनघटा गांव निवासी हिंदू जागरण मंच के गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष के छोटे भाई को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में प्रधान के पति समेत छह पर केस दर्ज किया है।
धनघटा गांव निवासी राकेश पाठक हिंदू जागरण मंच के गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष हैं। उनके छोटे भाई अखिलेश पाठक का कहना है कि गांव निवासी जगरनाथ अपने मकान के पीछे खिड़की लगा रहे थे। उस समय गांव के काफी लोग वहां एकत्रित थे। भीड़ को देखकर अखिलेश भी वहां रुक गए। उनका आरोप है कि उन्हें रुका देखकर प्रधान के पति हरिश्चंद्र यादव अपने सहयोगियों को ललकारते हुए मारने के लिए उन पर टूट पड़े। आरोप के मुताबिक, प्रधान के पति और उनके सहयोगियों ने अखिलेश पाठक को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जब वह जान बचाने के लिए भागे तो आरोपियों ने उन्हें दौड़ा लिया और पकड़ कर पिटाई की। पिटाई से उन्हें चोटें आई हैं। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ विनय पाठक ने बताया कि इस मामले में प्रधान के पति हरिश्चंद्र यादव, सत्य प्रकाश उर्फ पिंटू, मनोज, सत्यम, मनजीत और शिवम पर बलवा, मारपीट, धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed