{"_id":"63c19acafb46d466cc738ca9","slug":"the-boy-died-in-the-accident-the-crowd-thrashed-the-driver-khalilabad-news-gkp464243189-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बालक की मौत, भीड़ ने चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बालक की मौत, भीड़ ने चालक को पीटा
Sat, 14 Jan 2023 02:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 02:51 PM IST
सार
चौकी इंचार्ज कांटे श्याम मोहन ने बताया कि दुधारा क्षेत्र के नवीपुर गांव के रहने वाले संजय यादव बूधा कला पेट्रोल पंप के पास एक ढाबे पर काम करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम को उनका 12 वर्षीय बेटा किशन पहुंचा था। शुक्रवार को किशन ढाबा परिसर के पास खेल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बूधा कला के पास शुक्रवार को कंटेनर की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने कंटेनर चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल भिजवाया।
चौकी इंचार्ज कांटे श्याम मोहन ने बताया कि दुधारा क्षेत्र के नवीपुर गांव के रहने वाले संजय यादव बूधा कला पेट्रोल पंप के पास एक ढाबे पर काम करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम को उनका 12 वर्षीय बेटा किशन पहुंचा था। शुक्रवार को किशन ढाबा परिसर के पास खेल रहा था। उसी दौरान पंप से डीजल डलवाकर जा रहे कंटेनर की चपेट में किशन आ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा होते देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
भीड़ ने कंटेनर चालक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दी। इसी बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ के चंगुल से चालक को छुड़ाया। घायल चालक को तत्काल डायल 112 नंबर की गाडी से जिला अस्पताल भेजवा दिया गया। घायल चालक सद्दाम निवासी मथुरा बताया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया। इस मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।