{"_id":"6afb4b5e18e9c74edd02bc32","slug":"the-body-did-not-arrive-the-village-remained-turned-into-a-garrison-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160686-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नहीं आया शव, छावनी में तब्दील रहा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नहीं आया शव, छावनी में तब्दील रहा गांव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। जमोहरा में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद सोमवार का पूरा दिन दो परिवारों के लिए मातम में बीता। प्रहलाद यादव और रामकेश यादव के घरों के बाहर सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। महिलाएं बिलखती रहीं, बच्चे सहमे रहे और स्वजन बार-बार एक ही मांग करते रहे कि आरोपियों को फांसी दी जाए।
देर शाम तक इस बात की चर्चा चलती रही कि दोनों के शव गांव आएंगे लेकिन स्वजन रात में दाह संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए। पोस्टमार्टम देर रात तक पूरा हो गया था। तय हुआ कि अब दोनों शव मंगलवार की भोर में गांव लाए जाएंगे, इसके बाद ही अंतिम संस्कार होगा।
इस फैसले के बाद भी दोनों घरों में रात भर सन्नाटा छाया रहा। गांव के लोग दोनों परिवारों को ढाढ़स बंधाते रहे लेकिन किसी के पास सांत्वना के लिए शब्द नहीं थे।
विज्ञापन
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात : सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्हें मदद का भरोसा दिया। राष्ट्रीय जनता दल के नेता भी पीड़ित परिवार से मिले। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने भी स्वजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।ओ