फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The attack was full of terror for 15 minutes, breathing stopped, thankfully we were saved.

Sant Kabir Nagar News: 'तीन आतंकी 15 मिनट तक बस पर करते रहे फायरिंग', अटकी रहीं सांस- शुक्र है बच गए

Tue, 11 Jun 2024 01:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Jun 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
The attack was full of terror for 15 minutes, breathing stopped, thankfully we were saved.
रियासी में बस पर आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

Terrorist Attack in Reasi Jammu: जम्मू में वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादियों के हमले में 10 लोगों की मौत और कई घायल हो गए थे। इसमें संतकबीरनगर के दंपती भी अपने दो बेटों के साथ सवार थे। जम्मू में इनका इलाज चल रहा है। दंपती के अनुसार बस पर 15 मिनट फायरिंग से दहशत में रहे। इस दौरान उनकी सांसें भी अटकी रहीं। शुक्र रहा कि वे और उनके बच्चे बच गए।

विज्ञापन

The attack was full of terror for 15 minutes, breathing stopped, thankfully we were saved.
रियासी में आतंकी हमला - फोटो : संजय कुमार
खलीलाबाद शहर की पुरानी तहसील के पास रहने वाले अजय गुप्ता (50) तीन जून को पत्नी प्रीति (48) के साथ बेटे आयुष (16) और पीयूष (14) के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। रविवार को वह जिस बस में सवार होकर जम्मू आ रहे थे, उस बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। हमले में अजय गुप्ता पत्नी व बेटे संग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

The attack was full of terror for 15 minutes, breathing stopped, thankfully we were saved.
रियासी में आतंकी हमला - फोटो : संजय कुमार
घर पर मौजूद उनके बड़े भाई संजय गुप्ता ने बताया कि सुबह अजय का फोन आया। अजय का फोन गायब हो गया था, उन्होंने किसी दूसरे के मोबाइल से फोन किया था। अजय ने फोन पर बताया कि तीन आतंकवादियों ने बस पर लगातार फायरिंग की। इस दौरान बस खाई में गिरने लगी, लेकिन वह फंस गई। इससे वह लोग खाई में गिरने से बच गए।
विज्ञापन

The attack was full of terror for 15 minutes, breathing stopped, thankfully we were saved.
जम्मू में आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी आतंकवादी बस पर फायरिंग कर रहे थे। करीब 15 मिनट तक फायरिंग हुई। आस-पास गांव के लोग पहुंच गए तो आतंकवादी वहां से भाग गए। संजय ने बताया कि दोनों बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। छोटा बच्चा भीड़ में कहीं गायब हो गया था जो कुछ देर बाद मिला था।

इन लोगों का इलाज जम्मू के नरायण अस्पताल में चल रहा है। अजय के घर भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी के साथ अन्य लोग भी पहुंच गए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह पहुंचे और परिवार से बातचीत की। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान लोग पूरे दिन घर पर पहुंच कर घटना की जानकारी बड़े भाई से लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed