फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The amount raised by selling vegetables toilet

सब्जी बेचकर जुटाई शौचालय की रकम

Fri, 29 Jul 2016 11:34 PM IST
शोभित कुमार पांडेय/sant kabir nagar 
शोभित कुमार पांडेय/sant kabir nagar  Updated Fri, 29 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
The amount raised by selling vegetables toilet
सब्जी बेंचती हुबराजी।  - फोटो : अमर उजाला
खुले में शौच रोककर हर घर में शौचालय के अभियान में जहां तमाम साधन संपन्न ग्रामीण शौचालय के निर्माण से कतरा रहे हैं, वहीं निपनिया गांव की हुबराजी ने सब्जी बेचकर घर के शौचालय की रकम जुटाते हुए बड़ी मिसाल पेश की है। निपनिया को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने वाला जिले का पहला गांव बन गया है। डीएम डॉ. सरोज कुमार ने खुले में शौच से मुक्ति के अभियान समेत कई अभियानों में हुबराजी को आइकन की तरह पेश करने का इरादा बनाया है। 
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि शौच मुक्ति के अभियान में देशभर में जिला 424वें पायदान पर है। वर्तमान में जिले के 100 गांवों में खुले में शौच से मुक्ति का अभियान चल रहा है। जिले के 46 फीसदी घरों और प्रदेश के 43 फीसदी घरों में शौचालय हैं। निर्माण का ग्रोथ रेट प्रदेश में पांच और जिले में 4.5 प्रतिशत है। इसे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


जिन 100 गांवों में अभियान चल रहा है, वहां के गांवों में 4000 शौचालयों के निर्माण के लिए रकम भेजी गई है। सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के निपनिया गांव में 114 घरों में शौचालय बन चुका है। इसी गांव की रहने वाली हुबराजी पत्नी प्रहलाद ने सब्जी बेचकर शौचालय निर्माण कराया है। उन्होंने दूसरों को भी शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्हें इस अभियान में आइकन के तौर पर पेश किया जाएगा। उनकी कोेशिश है कि इस वर्ष के अंत तक जिला देशभर में शौच मुक्त गांवों के 300वें पायदान पर पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि खुले में शौच से मुक्ति दिलाने वाले जिले के पहले गांव निपनिया को सोलर हाईमास्ट लाइट का तोहफा दिया गया है। इस गांव के विकास के लिए पांच लाख की रकम भी दी जा रही है। वहीं राज्य सरकार और केंद्र सरकार से भी इस गांव के विकास को रकम मिलेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed