फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Additional Commissioner expressed his displeasure at the broken wiring.

Sant Kabir Nagar News: अपर आयुक्त ने टूटी वायरिंग को देख जताई नाराजगी

Thu, 19 Feb 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The Additional Commissioner expressed his displeasure at the broken wiring.
सेमरियावां। अपर आयुक्त (प्रशासन) बस्ती मंडल बस्ती मनोज कुमार तिवारी ने बुधवार को ब्लाॅक का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा के लिए किया गया। सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी लगभग चार बजे सेमरियावां ब्लाॅक कार्यालय पहुंचे। ब्लाॅक कार्यालय का मुआयना किया। मनरेगा सेल में दीवार व छत लटकते तारों को देख नाराजगी जताई और पटल सहायक को फटकार लगाई। फाइलों के रखरखाव देखा। एपीओ कक्ष में टूटी वायरिंग देख कर नाराजगी लगाई। बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय ने ब्लाॅक की सभी परिस्थितियों से अवगत कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री आवासीय योजना के तहत निर्मित आवासों का भी जायजा लिया। ब्लाक में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारी व कर्मचारी के सेवा पुस्तिका का सेवा विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना पाया। अपर आयुक्त ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल से ही अवकाश मिलेगा। अब ऑफलाइन आवेदन से अवकाश नहीं मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय, एपीओ अतुल जायसवाल, एकाउंटेंट राम विलास, किरन पांडेय, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed