{"_id":"6a2090f851e587485a0acedf","slug":"the-accused-who-broke-into-a-house-with-the-intent-to-steal-beat-the-family-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151560-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घर में चोरी की नीयत से घुसे आरोपियों ने परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घर में चोरी की नीयत से घुसे आरोपियों ने परिवार को पीटा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के गजौली शेख गांव में घर में चोरी की नीयत से घुसे आरोपियों ने विरोध करने पर एक परिवार के साथ मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गजौली शेख गांव निवासी अब्दुल मुफीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मई की रात गांव में कव्वाली हो रही थी। वह और उसके परिवार के सदस्य कव्वाली सुनने गए थे। इसी दौरान गांव के शोहराब, अब्दुल खैर, खुशनवी, पट्टू उसके घर में चोरी की नीयत से घुस गए। उसी समय उसकी पत्नी जुलेखा घर पहुंच गईं और चोर-चोर चिल्लाने लगी। इस पर आरोपियों ने उससे गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पत्नी की आवाज सुनकर अब्दुल मुफीद, उनका पुत्र माजिद अली और पुत्री रहीमुनिशा घर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के कुछ अन्य लोग भी लाठी-डंडा लेकर आ गए और मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया।
पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए। घटना रात करीब 12:00 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने दुधारा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्जकर घटना की जांच कर रही है।