फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The accused went underground after the extortion case was registered

Sant Kabir Nagar News: रंगदारी का केस दर्ज होने के बाद भूमिगत हो गए आरोपी

Sun, 27 Jul 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The accused went underground after the extortion case was registered
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक दिन पूर्व महिला की शिकायत पर रंगदारी वसूलने के मामले में केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद आरोपी भूमिगत हो गये। जबकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सरैया निवासी पुष्पा ने पुलिस को दीी शिकायत में बताया कि उसका खुर्द में वह जमीन खरीदकर मकान बनवाई थी। जिसे पांच जुलाई को विपक्षियों ने जेसीबी मशीन लेकर गिरा दिया था। इसके बाद मामले में उन्होने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया। जिसके बाद आरोपियों का मनोबल काफी बढ़ गया और आरोपी रामजतन मौर्य, उर्मिला मौर्या, विनोद राय, अनुराग राय, शुभम राय उनको जानमाल की धमकी देकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपियों का कहना है कि उसे वहां पर नही रहने देंगे। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले में रंगदारी मांगने एवं जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम छापा मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed