{"_id":"614f62e48ebc3e090129086c","slug":"thana-samadan-diwas-khalilabad-news-gkp4105974190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें
विज्ञापन
बखिरा थाने में फरियादियों की समस्या सुनतीं डीएम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा थाने में निस्तारित शिकायतों का डीएम ने फीडबैक भी लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 35 मामले आए। जिसमें से 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। बखिरा थाने पर डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने समस्याएं सुनी।
बखिरा थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाए। जिससे आमजनमानस को परेशान न होना पड़े। डीएम ने वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकीं शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया। इसी क्रम में खलीलाबाद, महुली, मेंहदावल, धर्मसिंहवा, दुधारा, बेलहर, धनघटा थाने पर समस्याओं को सुना गया। कुल 35 मामलें आए और उसमे से 14 का मौके पर निस्तारण हुआ।