{"_id":"63cd71e091eba532b60756d4","slug":"term-ended-multipurpose-hall-not-made-khalilabad-news-gkp4651470172-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खत्म हो गया कार्यकाल, नहीं बना बहुउद्देशीय हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खत्म हो गया कार्यकाल, नहीं बना बहुउद्देशीय हाल
विज्ञापन
इसी एरिया में बहुद्देशीय हाल बनना था।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खत्म हो गया कार्यकाल, नहीं बना बहुउद्देशीय हाल
300 सीटों की क्षमता का बनना था आधुनिक सुविधाओं से लैस हाल
शासन को भेजा गया था ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद बोर्ड का कार्यकाल छह जनवरी को समाप्त हो गया। इसके साथ शहर के मड़या मोहल्ले में आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुउद्देशीय हाल बनाने की योजना पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इसके लिए करीब ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के लोगों को वैवाहिक सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए बहुउद्देशीय हाल बनाने की योजना बनी थी। इसके लिए खलीलाबाद शहर के मड़या मोहल्ले में स्थान चिह्नित किया गया था। नगर पालिका परिषद ने बहुउद्देशीय हाल के लिए फरवरी 2019 में करीब ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया था।
इस हाल में 300 सीटों की व्यवस्था की जानी थी। स्वच्छ पेयजल, शौचालय की सुविधा और सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का निर्माण होना था। संग्रहालय और म्यूजियम भी बनाने का प्रस्ताव किया गया था। मड़या निवासी अरुणेंद्र सिंह, शिव कुमार आदि ने कहा कि बहुउद्देशीय हाल बनने की आस अब टूट गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशासी अभियंता विनय कुमार मिश्र ने बताया कि अभी कार्यभार संभाला। इस बारे में पता करेंगे। यदि जरूरी हुआ तो नए सिरे से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।