फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Temperature crosses 43 degree Celsius, people are suffering due to ongoing heat wave

Sant Kabir Nagar News: पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार, चल रही लू से लोग बेहाल

Sat, 18 May 2024 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 43 degree Celsius, people are suffering due to ongoing heat wave
-शहर आने वाले छांव की तलाश में भटकने को मजबूर
विज्ञापन

-शरीर झुलसा दे रही गर्म हवाएं, दोपहर में पसर जा रहा सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में तल्खी बनी हुई है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। इसके साथ ही शनिवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। लू के थपेड़ों को झेलते हुए लोग किसी तरह समय गुजार रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पारा लगातार चढ़ने से लोग गर्मी से बेहाल हैं। सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए मुंह पर गमछा बांधकर निकलने से मजबूर हैं। स्थिति यह है कि लोग जल्दी काम निपटा कर घर लौट जा रहे हैं। इसके कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। जो लोग दिन में जरूरी काम से निकल रहे हैं, वह जहां छांव दिख रही है वहीं ठहर जा रहे हैं।
विज्ञापन

खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे खड़े होकर लोग बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था न होने से लोग पानी के लिए भटकते नजर आए। हालांकि पालिका प्रशासन का दावा है कि चौराहों पर पानी की व्यवस्था की गई है। शहर निवासी दीनदयाल, राम मिलन आदि ने कहा कि शहर में कहीं पर छांव नहीं मिल पा रही है। ऐसे में गर्म हवाओं के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000
अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
इस भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल में डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। ओपीडी में प्रतिदिन उल्टी-दस्त के मरीज पहुंच रहे हैं और इलाज करा रहे हैं। शनिवार को कुल 190 मरीज उल्टी दस्त से पीड़ित पहुंचे। चिकित्सकों ने ओआरएस घोल पीने की सलाह के साथ ही दवा दी। इसके साथ ही तीन दिन बाद फिर बुलाया है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एपी मिश्र का कहना है कि तेज धूप में लोग बाहर कम निकलें। अगर निकल रहे हैं तो सिर पर गमछा आदि बांध लें। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
000000000000000000
हीट वेव के मद्देनजर स्वास्थ्य महकमा सतर्क
हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड वार्ड बनाया गया है, जहां हीट वेव से पीड़ित मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है।

000000000000000000000
मौसम में तल्खी बनी है। इसमें अभी एक सप्ताह तक सुधार के आसार नहीं है। ऐसे में लोगों को लू से बचने के लिए सतर्कता बरतनी चाहिए। इसके बाद मौसम में कुछ नमी आएगी, जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed