फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Temperature crosses 42, pedestrians worried due to heat wave

Sant Kabir Nagar News: पारा 42 के पार, लू के थपेड़े से राहगीर परेशान

Sat, 20 Apr 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 42, pedestrians worried due to heat wave
-न्यूनतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन

-दिनभर चलती रही धूल भरी हवा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सुबह से तेज धूप और लू के थपेड़े ने इस साल के अब तक के गर्मी के सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया तो न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। साथ ही दिनभर धूल भरी पछुवा हवा चलती रही। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी।


शुक्रवार को अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। यह तापमान इस साल का अब तक का सर्वाधिक तापमान रहा। न्यूनतम तापमान में भी करीब पांच डिग्री सेल्सियस की बढोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से रात में भी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। पंखा, कूलर गर्मी में लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप निकल गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा वैसे गर्मी भी बढ़ती गई। इस बीच तेज हवा के साथ उड़ रही धूल के कारण लोगों परेशान होते दिखे। धूप और धूल से बचने के लिए लोग गमछा बांधकर चलने को मजबूर हुए। दोपहर में समय में तो सड़कों पर सन्नाटा रहा। हालांकि शाम होने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली तो शहर में चहल-पहल बढ़ गई। लोग रोजमर्रा की जरूरी सामानों की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों का रखें ख्याल, बरतें सावधानी
सीएचसी खलीलाबाद के नेत्र चिकित्सक केपी सिंह ने बताया कि गर्मी व तेज हवा के बीच उड़ रही धूल वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। धूल आंखों में पड़ने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ऐसे में जरूरी है कि आंखों का विशेष ख्याल रखें। यदि आंख में धूल के कण चले जाएं तो आंखों को साफ पानी से धुलें। चिकित्सक से दिखाकर दवा डालें। हमेशा चश्मा लगाकर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed