{"_id":"63245fda32501a577316a3d6","slug":"teenagers-went-missing-in-process-of-making-videos-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar: वीडियो बनाने के चक्कर में लापता हो गए किशोर, चार दिन बाद भी नहीं लगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar: वीडियो बनाने के चक्कर में लापता हो गए किशोर, चार दिन बाद भी नहीं लगा पता
Fri, 16 Sep 2022 05:06 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Sep 2022 05:06 PM IST
सार
पांचों किशोर जब नदी में स्नान करते समय आपस में मिट्टी फेंकते हुए खेल कर रहे थे तो उनको पानी में ऐसा करने से वहां मौजूद चरवाहों ने मना भी किया, लेकिन वह चरवाहों की बात पर गौर न करते हुए आपस में ठिठोली करने में लगे रहे।
विज्ञापन
ऊफान पर नदियां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर घाघरा नदी के बिडहर घाट पर नहाते समय नदी में डूब कर लापता हुए किशोरों का अभी तक पता नहीं चलने से धनघटा गांव में सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि नदी में नहाते समय किशोर आपस में हंसी मजाक करते हुए वीडियो बनाने का काम न किए होते तो वह नदी में लापता नहीं होते।
ग्रामीणों ने बताया कि क्रिकेट खेलने के बाद पांच किशोर स्नान करने के लिए घाघरा नदी के बिडहर घाट पर पहुंचे। पांचों एक साथ पानी में उतरने के बाद एक- दूसरे पर मिट्टी फेंक कर वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पांचों किशोर जब नदी में स्नान करते समय आपस में मिट्टी फेंकते हुए खेल कर रहे थे तो उनको पानी में ऐसा करने से वहां मौजूद चरवाहों ने मना भी किया, लेकिन वह चरवाहों की बात पर गौर न करते हुए आपस में ठिठोली करने में लगे रहे। उसी समय आदर्श राज और आकाश कुमार गहरे पानी में जाकर लापता हो गए।
विज्ञापन