फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teachers protested

माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया

Thu, 26 Aug 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
teachers protested
संवाद
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया
सीएम को संबोधित 18 सूत्री मांगपत्र डीआईओएस को सौंपा
मांगें पूरी न होने पर होगा आंदोलन : हरिबख्श सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह के नेतृत्व में डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। पदाधिकारियों ने सीएम को संबोधित 18 सूत्री मांगपत्र डीआईओएस को सौंपा।

जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार आएदिन गलत फैसले ले रही है। जीआईएस खत्म कर दिया है, महंगाई भत्ते की तीन किस्त नहीं दी। शिक्षण कार्य अवधि पांच घंटे 20 मिनट के स्थान पर आठ घंटा 30 मिनट का आदेश जारी है। वित्तविहीन साथियों का कोई पुरसाहाल नहीं है। पुरानी पेंशन के नाम पर नई पेंशन योजना लागू करने पर ही कटिबद्ध है। इससे वर्तमान में विषम परिस्थितियों में शिक्षक समुदाय खड़ा है। जिला मंत्री अवध नारायण मिश्र ने कहा कि सरकार आठ घंटे 30 मिनट का कार्य अवधि आदेश निर्गत कर शिक्षक समुदाय को बंधुआ मजदूर से बदतर बनाने का प्रयास कर रही है जो किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्ष 2005 से पूर्व नियुक्त एवं इसके पश्चात कार्यभार ग्रहण करने के कारण तमाम शिक्षक पुरानी पेंशन योजना से वंचित हैं। उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि पेंशन कोई भीख नहीं शिक्षक का अधिकार है। शिक्षकों ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान ध्रुव चंद पाठक, कोषाध्यक्ष जहांगीर अंसारी, बृजेश सिंह, द्विजेंद्र बहादुर सिंह, नवल किशोर त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ चौबे, डॉ. संतोष सिंह, अभिमन्यु सिंह, भरत सिंह, राकेश सिंह, मसलहुद्दीन, मनोज कुमार मिश्र, रवि सिंह, रवि श्रीवास्तव, अमित सिंह, हरीश यादव, राम मिलन यादव, शशि प्रकाश त्रिपाठी, सत्येंद्र प्रकाश त्रिपाठी, ब्रह्मदेव सिंह, रुद्रेश्वर शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed