फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teachers protest against salary stop

शिक्षकों के वेतन बाधित होने के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 27 Aug 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
teachers protest against salary stop
बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन करने के बाद बीएसए को ज्ञापन देते प्राथमिक शिक्षक संघ के लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
शिक्षकों के वेतन बाधित होने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

- प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
- आदेश वापस न लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पौधरोपण की जियो टैगिंग न करने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन बाधित होने का विरोध शिक्षक संघ ने शुरू कर दिया है। शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया और बीएसए को ज्ञापन देकर आदेश वापस लेने की मांग की। आदेश वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि विभाग द्वारा किसी भी शिक्षक को न तो कोई एंड्रायड फोन दिया गया है और नहीं ही टैबलेट। नेट पैक भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। इतना ही नहीं किसी भी अध्यापक को इस तरह का कोई प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया है। विभाग में उम्र दराज शिक्षक जो अभी टैगिंग नहीं करना जानते है उन पर दबाव बनाना गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि वेतन रोकने का आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो शिक्षक संघ धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर विजय नाथ यादव, केसी सिंह, ओम प्रकाश यादव, सुयेब अहमद, उदय प्रताप यादव, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद आजम खां, अरूण यादव, हरिकेश मिश्र, प्रेम प्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed