फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teachers hoop BSA , Hungama

शिक्षकों ने बीएसए को घेरा,हंगामा

Wed, 09 Nov 2016 11:54 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 09 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
teachers hoop BSA , Hungama
धरनारत शिक्षकाें ने बीएसए का घेराव किया। - फोटो : अमर उजाला
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने बुधवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने बकाया वेतन देने, पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने और एमडीएम का कन्वर्जन कास्ट की रकम तत्काल भेजेे जाने की मांग की है। धरना के बाद शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे और उनका घेराव किया। इस दौरान शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच बीएसए गजराज यादव ने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की मांगों पर जल्द ही कदम उठाया जाएगा। 
विज्ञापन


विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि 15 हजार और 16448 के तहत नव नियुक्त शिक्षकों का आनलाइन सत्यापन हो चुका है, लेकिन अभी तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया। जनपद में शासनादेश के क्रम में समायोजन, स्थानांतरण अविलंब शुरू हो। पदोन्नति प्रक्रिया सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश के तहत शुरू हो। 2016-17 का सत्र प्रारंभ होने से लेकर अप्रैल माह से अब तक एमडीएम के कन्वर्जन कास्ट की रकम एवं रसोइया मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इसे तत्काल भुगतान किया जाए नहीं तो विद्यालयों पर खाना बनवाना बंद करा दिया जाएगा। धरने को प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ और शिक्षा मित्र एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है। 
विज्ञापन


महामंत्री केशरी लाल ने कहा कि एक ही विद्यालय के समस्त अध्यापकों का निलबंन वेतन बाधित किया गया है जो गलत है उसे वापस लिया जाए। धरना के बाद शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंच गए और बीएसए का घेराव करते हुए तत्काल मांगों को पूरा करने पर अड़ गए। बीएसए ने शिक्षकों से कहा कि उनकी मांगों पर जल्द ही कदम उठाया जाएगा। इसके बाद शिक्षक माने। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मारकंडेय राय, अशोक कुमार पांडेय, वंदना सिंह, कीर्ति मिश्र, सुरेश मौर्य,  हीरालाल भारती, संजय राज सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ल, प्रेम प्रकाश दुबे, जितेंद्र सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, आशा गुप्त, रंजना चौरसिया, कमलेश यादव, निधि सिंह, आकांक्षा शाही, माया मिश्र, अंशुमान सलभ, योगेंद्र याद, प्रमोद चौधरी, मनोज सिंह, अर्चना मौर्य, सुखदा अग्निहोत्री समेत अन्य मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed