{"_id":"669182fb88279eecd60d37d4","slug":"teachers-expressed-disagreement-over-online-attendance-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117553-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी पर जताई असहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी पर जताई असहमति
Sat, 13 Jul 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 13 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
- ब्लॉक सेमरियावां मुख्यालय पर शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक एवं जिला संगठन के आह्वान पर जनपद के शिक्षकों ने आनलाइन उपस्थिति पर एक स्वर होकर असहमति जताते हुए हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति से पूर्व शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की मांग की। डिजिटल हाजिरी वापस हो के नारे लगाए।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जफीर अली, ब्लॉक अध्यक्ष मो आजम, मंत्री मो शोएब अख्तर, राम निवास, सर्वेश प्रताप नागवंशी, शिव चरण गुप्ता नेतृत्व में जूनियर हाई स्कूल सेमरियावां पर ब्लॉक के शिक्षक एकत्र हुए। एक स्वर से डिजिटल हाजिरी का विरोध किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेकर डिजिटल हाजिरी पर सर्वसम्मति से असहमति व्यक्त किया। इसे वापस लेने की मांग। साथ ही पुरानी पेंशन, पदोन्नति एवं सीएल, ईएल, द्वितीय शनिवार अवकाश, हाफ डे अवकाश की मांग की।
हस्ताक्षर अभियान में विनोद कुमार, सुधीर श्रीवास्तव, संदीप कुमार मिश्र, वीरेंद्र सिंह, शशि भूषण, सौरभ सिन्हा, मुख्तार आलम सिद्दीकी, मुमताज आलम, राम निहोर, मो यूसुफ आदि मौजूद रहे।