{"_id":"668ec4dc0c6b94358c04541d","slug":"teachers-demonstrated-regarding-online-attendance-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-117446-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Wed, 10 Jul 2024 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
-धनघटा ब्लाॅक के हैंसर बाजार में शिक्षक संघ बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। ब्लाॅक संसाधन केंद्र हैंसर बाजार पर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इस दौरान शिक्षकों ने लंबित मांगों और डिजिटल अटेंडेंस के विरोध में प्रदर्शन किया।
ब्लाॅक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों की अनेक मांगों के संबंध में शासन को कई बार पत्र प्रेषित कर निराकरण करने की मांग की गई है, जो अभी तक लंबित हैं। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की तरह 30 उपार्जित अवकाश, अर्द्धअवकाश, द्वितीय शनिवार का अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा यथा शीघ्र पदोन्नति जैसी मांगें शामिल हैं। संघ के पदाधिकारियों के साथ शासन स्तर के उच्चाधिकारी दो बार वार्ता कर चुके हैं, लेकिन अब तक मांगे पूरी नहीं हुई है।
जिला संयुक्त मंत्री विष्णु कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की लंबित मांगे पूरी न होने से पहले शिक्षकों का आनलाइन उपस्थिति का विरोध जारी रहेगा। इसी क्रम में शिक्षकों की लंबित पुरानी मांगों और ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव, ब्लॉक मंत्री राम करन , जनार्दन चौधरी, संजय प्रसाद, रविशंकर यादव, धर्मेंद्र कुमार, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अग्निवेश, अभिषेक श्रीवास्तव, पशुपति प्रसाद आदि शिक्षक शामिल रहे।