{"_id":"69e6615bbca7eaeb640c23a3","slug":"teachers-and-shiksha-mitra-were-found-absent-during-the-inspection-of-beo-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149401-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बीईओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक और शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बीईओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक और शिक्षामित्र
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय आगापुर गुलरिहा बच्चों से शिक्षा की जानकारी लेते खंड शिक्षा अधिकारी
धनघटा। खंड शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय के दो शिक्षक और एक शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद मिश्र ने बताया कि पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दौलतपुर के निरीक्षण में सहायक अध्यापक सतीश, अध्यापक गीता सिंह और शिक्षा मित्र अनुपस्थित रहे, जबकि हरेंद्र कुमार देर से आए और शिक्षा मित्र सायरा बानो, अनुचर चंद्रभूषण, अनुदेशक निरीक्षण के समय मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक विद्यालय आगापुर गुलरिहा के निरीक्षण में 98 छात्र के सापेक्ष मात्र 38 छात्र उपस्थित पाए गए, जबकि एमडीएम पर छात्रों की संख्या-70 से अधिक दर्शाई गई थी।
मीनू के अनुसार भोजन नहीं बना था। सत्र परीक्षा कॉपी नहीं मिली। रसोईया चयन की स्थिति स्पष्ट नहीं पाया गया। पठन-पाठन का माहौल ठीक नहीं था। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय लहुरेगांव में छात्र संख्या 44 के सापेक्ष 6 छात्र उपस्थित पाए गए। मीनू का पालन नहीं किया जा रहा था। सत्र परीक्षा की कॉपी नहीं पाई गई। कोई भी छात्र ड्रेस में नहीं था।
विज्ञापन
उच्च विद्यालय धनघटा में पठन-पाठन बेहतर था। उन्होंने बताया कि संबंधित प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।