फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teacher give gyapan to sdm

मंगलवार से विद्यालयों पर नहीं बनाएंगे एमडीएम

Fri, 11 Nov 2022 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
teacher give gyapan to sdm
कार्यालय में बीएसए को ज्ञापन देते प्राथमिक शिक्षक संघ के लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
मंगलवार से विद्यालयों पर नहीं बनाएंगे एमडीएम
विज्ञापन

- रसोईयों को मानदेय व कनवर्जन कास्ट की रकम न मिलने पर शिक्षकों में नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोईयों को मानदेय व एमडीएम के कनवर्जन कास्ट की रकम न मिलने पर शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए को ज्ञापन देकर सोमवार तक रकम न मिलने पर मंगलवार से विद्यालयों में एमडीएम (मिड-डे मील) न बनाने की बात कही है।
संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में करीब चार हजार रसोईया तैनात हैं। जो प्रतिदिन बच्चों के भोजन बनाने का कार्य करती हैं। इन रसोईयों को आठ माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके साथ ही एमडीएम बनाने के लिए मशाला, तेल, सब्जी आदि के लिए मिलने वाले कनवर्जन कास्ट की रकम भी आठ माह से शिक्षकों के खाते में नहीं गया है। जिसकी वजह से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शिक्षक कब तक उधार लाकर खाना खिलाएंगे। कई बार संगठन बीएसए को ज्ञापन दे चुका है, पर बीएसए इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। अब कनवर्जन कास्ट एवं रसोईया को मानदेय न मिलने के अभाव में एमडीएम बनवाना संभव नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि समय रहते इस पर निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन 15 नवंबर मंगलवार से विद्यालयों में एमडीएम ठप कर रसोइया सहित धरना देने को मजबूर होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बीएसए की होगी।
इस दौरान केसी सिंह, संगम, विष्णु श्रीवास्तव, राहुल यादव, शोएब अख्तर, सुयेब अहमद, रमेश भार्गव, शिवचरण गुप्त, बृजभूषण, अजय सिंह अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed