फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teacher Chandrashekhar honored with literary honor

Sant Kabir Nagar News: साहित्यकार सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक चंद्रशेखर

Mon, 17 Jun 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Teacher Chandrashekhar honored with literary honor
फोटो
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान लखनऊ में सोमवार को आयोजित उदय साहित्यकार सम्मान 2024 में खलीलाबाद ब्लॉक में तैनात शिक्षक चंद्रशेखर मिश्र को साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया है।

डॉ. रामचंद सिद्धार्थ शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश, प्रसिद्ध रंगकर्मी सौरभ कमल, कवि एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक कृष्ण चंद दास की मौजूदगी में उदय साहित्यकार सम्मान शुरू हुआ। इसमें खलीलाबाद ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय दुधरा में तैनात शिक्षक चंद्रशेखर मिश्र के जरिए प्रस्तुत कविता राग अब रखता नहीं मैं को लोगों ने सराहा। इसके साथ ही कविता, निबंध, एकांकी, संस्मरण गीत तथा नवगीत आदि विद्याओं की सराहना की गई। असहयोग आंदोलन पर लिखी एकांकी का मंचन बच्चों के जरिए कराया गया। इसके बाद बेहतर प्रस्तुति पर चंद्रशेखर मिश्र को साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पर बीएसए अमित सिंह, बीईओ जनार्दन यादव, अंबिका देवी यादव, अशोक कुमार गुप्त आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed