फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Taxi and auto drivers are charging exorbitant fares, causing inconvenience to passengers.

Sant Kabir Nagar News: मनमाना किराया वसूल रहे टैक्सी व ऑटो चालक, परेशान हो रहे यात्री

Sat, 25 Apr 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Taxi and auto drivers are charging exorbitant fares, causing inconvenience to passengers.
मेहदावल में सवारी भरकर जाता आटो। संवाद
मेंहदावल। जनपद में निजी टैक्सी और ऑटो चालकों द्वारा यात्रियों के आर्थिक शोषण का सिलसिला थम नहीं रहा है। आरटीओ विभाग की मौजूदगी के बावजूद विभिन्न मार्गों पर खुलेआम मनमाना किराया वसूल किया जा रहा है। इससे यात्रियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

मेंहदावल से करमैनी घाट की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है, लेकिन यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिराहे पर स्थित टैक्सी स्टैंड से प्रति यात्री 40 रुपये वसूले जा रहे हैं। वहीं मेंहदावल से कैंपियरगंज की 18 किलोमीटर दूरी के लिए 60 रुपये किराया लिया जा रहा है। बढ़े हुए किराए को लेकर यात्रियों और चालकों के बीच अक्सर विवाद भी होता है, जो कई बार पुलिस तक भी पहुंच जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध रूप से किराया वसूली पर रोक लगाने में आरटीओ विभाग विफल है। सड़कें बेहतर होने के बावजूद यात्रियों से अधिक किराया लिया जा रहा है, जिससे आमजन को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रतिदिन सैकड़ों यात्री करमैनी घाट, कैंपियरगंज, आनंद नगर और महाराजगंज की यात्रा करते हैं। आरोप है कि सवारी बैठाने के बाद बीच रास्ते में यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर चालकों द्वारा अभद्रता और मारपीट तक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। क्षेत्रीय निवासी मकसूद अहमद, सत्यनारायण, मनीष कुमार, जय किशन और विकास कुमार गुप्ता का कहना है कि मेंहदावल क्षेत्र में चलने वाले टैक्सी और ऑटो चालक अपने मन से किराया तय करते हैं। यदि यात्री निर्धारित से अधिक किराया देने से मना करते हैं, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

लंबे समय से जारी इस समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई कर मनमाना किराया वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।
-------
ज्यादा किराया वसूलने की जानकारी नहीं है। इसके बारे में जानकारी की जाएगी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed