{"_id":"6781fc3694f2a6a04b075ab6","slug":"tax-is-three-times-that-of-the-capital-people-are-also-yearning-for-basic-facilities-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-126884-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टैक्स राजधानी का तीन गुना, बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टैक्स राजधानी का तीन गुना, बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरस रहे लोग
Sat, 11 Jan 2025 01:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 11 Jan 2025 01:45 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में टैक्स बढ़ाए जाने के प्रस्ताव के बाद चौतरफा विरोध के स्वर उभर रहे हैं। शहर वासियों का आरोप है कि पालिका प्रशासन तीन गुना टैक्ट थोप रही है। इससे शहरवासियों में आक्रोशित हैं।
खलीलाबाद में जहां 9.29 रुपए प्रति वर्ग मीटर टैक्स का प्रस्ताव किया गया है वहीं लखनऊ और गोंडा जैसे शहरों में टैक्स तीन रुपये ही हैं। लोगों का कहना है कि आम पर लोगों पर बोझ डाल रही है। टैक्स बढ़ोतरी वापस न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर पालिका प्रशासन ने 12 दिन पूर्व वार्डवार कर निर्धारण का नोटिफिकेशन किया है। इसके तहत भवनों व भूमि या दोनों के वार्षिक मूल्य पर 10 प्रतिशत से कम नहीं होगा। इसके साथ ही जल निकास कर वार्षिक मूल्य 2.50 प्रतिशत से कम नहीं होगा। कर निर्धारण की नोटिस के बाद शहरवासियों ने इस पर आपत्ति उठानी शुरू कर दी है। शहरवासियों का कहना है कि विभिन्न श्रेणी के मार्गों के लिए जो कर निर्धारण किया गया है, वह 9.29 रुपये रखी गई है, जो निर्धारित नियमावली के अनुसार तीन गुना होकर 27.87 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो जाएगा। शहरवासियों का यह भी कहना है कि लखनऊ व गोंडा में दर क्रमश: 2.75 व 2.50 रुपये प्रतिवर्ग मीटर ही है।
विज्ञापन
30 लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति : कर निर्धारण प्रस्ताव को लेकर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों से आपत्ति मांगी थी, इस संबंध में कुल 30 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। आपत्तियों पर विचार- विमर्श के बाद कदम उठाया जाएगा।
व्यापार मंडल ने भी जताई आपत्ति : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि ने ईओ को पत्र लिखकर गृहकर सहित अन्य कर के नए प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि नया कर प्रस्ताव किसी के हित में नहीं हैं।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।