फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tameshwarnath Dham resonated with bum-bomb naivete

बम-बम भोले से गूंजा तामेश्वरनाथ धाम

Tue, 19 Jul 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tameshwarnath Dham resonated with bum-bomb naivete
सावन के पहले सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।संवाद - फोटो : KHALILABAD
बम-बम भोले से गूंजा तामेश्वरनाथ धाम
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने जनपद के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। सरयू नदी से जल भरकर कांवड़ियों का जत्था बोल बम के नारे लगाते हुए आधी रात बाद से ही बाबा तामेश्वनाथ धाम परिसर में पहुंचने लगे थे। जलाभिषेक के बाद महिलाओं और बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की।
रविवार देर शाम से कांवड़ियों का जत्था सरयू नदी की ओर रवाना हुआ। रात 11 बजे के बाद कांवड़ियों का जत्था बोल बम का नारा लगाते हुए तामेश्वरनाथ धाम पर पहुंचने लगे। रात एक बजे सबसे पहले गोस्वामी परिवार के श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। उसके बाद रात दो बजे से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया गया।
विज्ञापन

भोर होते ही तामेश्वरनाथ धाम के सामने स्थित पोखरे में श्रद्धालु जल भरकर पूजा करने लगे। मंदिर के व्यवस्थापक कमेटी के सदस्य ब्रह्मशंकर भारती, अजय कुमार भारती, डॉ. राम सुरेश भारतीय, नरेंद्र भारती, शशांक भारती, दिलीप भारती ने बताया कि सावन का पहला सोमवार था। श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी। कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थित पोखरे से जल भरकर भगवान शिव को चढ़ाया। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को करीब 70 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल विजय नारायन प्रसाद, इंस्पेक्टर (अपराध) दीपक दूबे, तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज चंद्र प्रकाश सिंह समेत काफी संख्या में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर गेरुआ वस्त्र पहने कांवड़िए काफी संख्या में दिखाई दिए। भगता के सिंद्धेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने भोले बाबा को जल चढ़ाया।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कबीर चौरा के आमी नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार भंगेश्वरनाथ मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार कोपिया के शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
..
मेले में की खरीदारी, उठाया लुत्फ
तामेश्वरनाथ धाम परिसर में मिष्ठान और शृंगार प्रसाधन के साथ घरेलू सामान की दुकानें भी लगी थीं। पूजा के बाद महिलाएं खरीदारी करती देखी गईं। जलेबी की दुकान पर काफी भीड़ देखने को मिली। मेले में खाने पीने की सामग्री के साथ ही खिलौने की दुकानें भी लगाई गई थीं। मनोरंजन के साधन भी थे। इसका बच्चों ने खूब लुफ्त उठाया।
...
पुलिसकर्मियों की लगाई गई थी ड्यूटी
धनघटा-खलीलाबाद मार्ग स्थित तामेश्वरनाथ गेट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिसकर्मी सिर्फ पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश दे रहे थे। दो और चार पहिया वाहन से पहुंचने वालों को गेट पर रोक दिया गया। पुलिस की सक्रियता से मेला परिसर में जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

...
डीएम व एसपी ने सुरक्षा का जायजा लिया
डीएम दिव्या मित्तल और एसपी सोनम कुमार ने सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद भोलेनाथ को जलाभिषेक किया।
डीएम ने कहा कि बाबा तामेश्वरनाथ शिव मंदिर की पौराणिक मान्यता है। यहां जलाभिषेक और पूजन-अर्चन करने से लोगों को मन्नतें पूरी होती हैं। एसपी सोनम कुमार ने बताया कि शिव मंदिर, परिसर व घाट का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली गई। इस दौरान सीओ अंशुमान मिश्र, यातायात प्रभारी ब्रजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed