फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Take the achievements of the government to the people: Amita

सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं : अमिता

Sun, 19 Sep 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Take the achievements of the government to the people: Amita
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं : अमिता
विज्ञापन

-भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्य समिति की बैठक रविवार को शहर के एक होटल में मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए आह्वान किया गया कि जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए।

मुख्य अतिथि एवं महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बदौलत ही फिर से भाजपा की सरकार लाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार निचले पायदान तक लोगों को सीधा लाभ देने के लिए कार्य कर रही है। अब जिसका जितना अधिकार व हक है उसको उतना सरकार द्वारा सहयोग मिल रहा है। ऐसे में जनता के बीच सरकार की विश्वसनीयता कायम है। इसी विश्वसनीयता के बल पर 2022 में फिर योगी सरकार लाने का कार्य किया जाएगा। सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराध मुक्त हो रहा है तथा अपराधियों में डर पैदा हुआ है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण पंचायत चुनाव में देखने को मिला है। कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनीता अग्रहरि, प्रियंका कांदू, संगीता कांदू, निर्मला देवी, सरोज पांडेय, सावित्री गुप्ता, अंजना सोनकर, मधु सोनकर, ममता जायसवाल, उर्मिला त्रिपाठी, सरोज नंदनी, कमला गौड, सुमन शर्मा, सुशीला पाठक, निर्मला निषाद, उषा पांडेय, पूनम चौहान, रामज्ञा, माया सिंह, सोनी शर्मा, मीनू त्रिपाठी, विमला सिंह, प्रेमा मद्धेशिया, गीता सिंह, सपना पांडेय, श्रुति सिंह आदि उपस्थित रहीं। संचालन तारा राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed