फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   taablet distribution

Sant Kabir Nagar News: टैबलेट के जरिये प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें ऑनलाइन

Tue, 06 Jun 2023 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
taablet distribution
संतकबीरनगर। अंबा केपीएस बीपी कॉलेज आफ एजुकेशन हरिहरपुर के 76 छात्रों में मंगलवार को टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दीपक बाबू ने छात्रों को डिजिटल तकनीक से जुड़ने की शुभकामनाएं देने के साथ ही साइबर अपराध से सावधान भी किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अति महत्वाकांक्षी योजना के तहत अंबा केपीएस महाविद्यालय हरिहरपुर के छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया। छात्रों को आधुनिक तकनीकी से जोड़ने की मुहिम के बीच टैबलेट पाए छात्रों के चेहरे खुशी से खिल गए। मुख्य अतिथि प्रोफेसर दीपक बाबू ने कहा कि छात्र टैबलेट के जरिये घर पर प्रतियोगिता की तैयारी ऑनलाइन कर सकते हैं। उन्होंने डिवाइस की खूबियां गिनाते हुए साइबर अपराध से बचने का पाठ भी पढ़ाया। एपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य अभय प्रताप सिंह ने टैबलेट वितरण कार्यक्रम को छात्रों के भविष्य को संवारने का जरिया बताया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अश्विनी मिश्र ने सरकार के टैबलेट वितरण योजना की सराहना की। प्रबंधक परमात्मा प्रसाद पांडेय ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सह प्रबंधक अमरेंद्र पांडेय, संरक्षक मेजर भागी प्रसाद, विजय पांडेय, अष्टभुजा पांडेय, वंश विकास पांडेय, उमाशंकर पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed