फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   symptoms of dengue

पांच मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण 

Tue, 25 Oct 2016 11:19 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 25 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
symptoms of dengue
Dengue
संतकबीरनगर जिले में पांच मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इन मरीजों को स्वास्थ्य टीम की निगरानी में रखा गया है। इस जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। जिन गांवों के ये मरीज हैं, वहां टीम ने जाकर प्रधान से संपर्क कर दवा का छिड़काव कराया। वहीं सीएमओ ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी सुनील चौधरी ने बताया कि डेंगू को लेकर विभाग सतर्क है। सेमरियावां ब्लॉक के भुजैनी और जंगलखुर्द, नाथनगर के मुखलिसपुर, पौली ब्लॉक के दुल्हापार, बेलहर ब्लॉक के पकड़ी आराजी गांव के डेंगू के एक-एक मरीज संदिग्ध मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य टीम इनकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मरीजों के गांवों में दवा का छिड़काव कराकर प्रधानों से साफ सफाई रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जून से अब तत पौली के दूल्हापार, नंदौर और पकड़ी आराजी गांव के तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जिनका इलाज कर दिया गया और वे ठीक हो गए हैं। उन्होंने लोगों को   सलाह दी कि अगर किसी को बुखार हो रहा है तो वे इसे हल्के में मत लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका तुरंत इलाज कराएं। डेंगू की जांच जिला अस्पताल में उपलब्ध है। इसके लिए अलग वार्ड भी बनाया गया है।सीएमओ डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पांच मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। उन गांवों में दवा आदि का छिड़काव कराया गया है। इसके साथ ही गांव पर स्वास्थ्य टीम विशेष नजर रख रही है। लोगों को चाहिए कि अपने आस पास पानी न इकट्ठा होने दे। उसे तुरंत साफ कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed