फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sworn to protect human rights

मानवाधिकार रक्षा की शपथ ली

Fri, 11 Dec 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Fri, 11 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
मानवाधिकार दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट, विकास भवन सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही आम लोगों को मानवाधिकार की रक्षा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को मानवाधिकार रक्षा की शपथ दिलाई गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि मानवाधिकार के संरक्षण के प्रति समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी को मानवाधिकारों के विकास एवं सुरक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध रहने को कहा।
विज्ञापन

 दीवानी न्यायालय परिसर में हुए कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश मोहम्मद हसीब ने भी मानवाधिकार की रक्षा की शपथ दिलाई तथा कहा कि बिना किसी पक्षपात के मानवाधिकारों का सम्मान एवं सभी के आत्म सम्मान का आदर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीजे फास्ट ट्रैक एके सक्सेना, प्रशांत मिश्रा, राजेश कुमार, सीजेएम मोहिंदर कुमार, सिविल जज संजय कुमार गौड़, आशुतोष कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी रणविजय सिंह, शशि कुमार ओझा, ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विकास भवन सभागार में सीडीओ लाल जी यादव ने मानवाधिकार की शपथ दिलाई तथा सभी को मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से पालन करने को कहा।
 मानवाधिकार दिवस पर एसकेएन एकेडमी नेदुला चौराहा खलीलाबाद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं सहित सभी को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में बताया गया। शपथ लिया कि किसी को शारीरिक, मानसिक, वैयक्तिक नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

साथ ही पूरे जीवन काल में मानवता की रक्षा करते रहेंगे। इस अवसर पर नीतू, सुधा पाल, तुलिका मौर्य, सुहानी सिंह, संध्या, बबीता यादव, आकांक्षा, पूनम, प्रकृति श्रीवास्तव, चंदा, अशोक, विशाल मौर्य, आयुष, अतुल सिंह, शिवशंकर पटवा, अखिलेश, दामिनी चौहान, सर्वेश, सिद्धार्थ मौर्य, सुमित आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed