{"_id":"65be9710089b15329603f4b1","slug":"swatis-bhajans-made-the-atmosphere-auspicious-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109279-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वाति के भजनों ने माहौल को बनाया राममय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वाति के भजनों ने माहौल को बनाया राममय
Sun, 04 Feb 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
- कबीर मगहर महोत्सव के अंतिम दिन स्वाति मिश्रा का कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। संत कबीर की निर्वाण स्थली पर चल रहे सात दिवसीय कबीर मगहर महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन गायिका स्वाति मिश्रा के भजनों ने परिसर में राम रंग में घोल दिया। स्वाति ने ‘राम आए हैं आए हैं राम आए हैं...’ गाकर लोगों को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया।
स्वाति मिश्रा कार्यक्रम पेश करने जैसे ही मंच पहुंची तभी जय श्रीराम के जयकारों से श्रोताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वाति मिश्रा के भक्ति गीतों पर श्रोताओं की तालियां बार-बार गूंजती रहीं।
बिहार प्रांत की मूल निवासिनी स्वाति मिश्रा के राम भक्ति पूर्ण भजन ‘मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे आएंगे राम’ आएंगे गीत सुनकर पूरे पंडाल में बैठे श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात दस बजे शुरू हुए स्वाति मिश्रा के कार्यक्रम को लोग मुख्य पंडाल के साथ ही महोत्सव में लगी एलईडी स्क्रीन पर भी देखते दिखाई दिए।
विज्ञापन
स्वाति मिश्रा ने युवा दर्शकों और अपने इंस्टाग्राम फालोवर्स को खुद से बखूबी जोड़ते हुए ‘नगरी हो अयोध्या की रघुकुल सा घराना हो, शरण हो राघव की जहां मेरा ठिकाना हो’ जैसे भावपूर्ण भजनों को अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
भजनों की भक्तिमय प्रस्तुति के बाद स्वाति ने ‘कवने दिशा में ले के चला रे बटोहिया...’ जैसे एक से बढ़ कर एक सदाबहार भोजपुरी गीतों को प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। देर रात तक भजन के गीतों पर श्रोता भक्ति भाव से सराबोर होते रहे।
कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक बस्ती आरके भारद्वाज, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीडीओ संत कुमार, एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ केशव प्रसाद, सीओ ब्रजेश सिंह, एसडीएम सदर शैलेश दूबे, तहसीलदार सदर जनार्दन मौर्य, आदि लोग मौजूद रहे।