फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'swami vivekanand is torch bearer of youth'

‘युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं स्वामी विवेकानंद’

Fri, 12 Jan 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
'swami vivekanand is torch bearer of youth'
राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द की जयंती मनाई। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। शुक्रवार को जनपद में जगह-जगह स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया। शहर में शोभा यात्रा भी निकाली गई। 
विज्ञापन


 कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारत जैसे देश में इस समय 65 प्रतिशत युवा वर्ग निवास करता है। यदि युवा पीढ़ी जागृत हो जाए तो देश को करवट लेते देर नहीं लगेगी। जय प्रकाश ने कहा कि विद्या से समझदारी, जिम्मेदारी, ईमानदारी, बहादुरी आदि गुणो का विकास होता हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम को विजय कुमार ओझा, भास्कर त्रिपाठी, रागिनी प्रजापति आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पुरातन छात्र परिषद का गठन भी किया गया। इसी तरह से श्रीसामवेद आदर्श संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय तामेश्वरनाथ देवरिया गंगा में एनएसएस इकाई की गोष्ठी में प्राचार्य डॉक्टर हरिद्वार शुक्ल ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर शोभा यात्रा निकाली। जो समय माता मंदिर होते हुए बैंक चौराहे से विवेकानंद तिराहे तक गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय दुबे, जिला संयोजक अर्पित पांडेय, उत्कर्ष शुक्ल, विष्णु राज याद, अमित दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।

इसी क्रम में युवा अग्रहरि समाज ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा चेतना समरसता विकास यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर श्रवण कुमार अग्रहरि, राधेश्याम अग्रहरि, हजारी लाल अग्रहरि, अयोध्या प्रसाद अग्रहरि समेत अन्य मौजूद रहे। 

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार जनार्दन मिश्रा इंस्टीच्यूट में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर नीलकमल मिश्रा के नेतृत्व ंमें स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इंजीनियर नीलकमल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को एक नई दिशा दी है। युवा ही देश की दशा और दिशा बदलता है।

पूर्वी जोन के प्रदेश प्रभारी संदीप वर्मा ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर पूर्वी जोन प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याधर यादव, जिलाध्यक्ष शक्तिदत्त भारती, महासचिव इंजीनियर विश्वबंधु मिश्रा, इंजीनियर गौरव मिश्रा, सतीशचंद्र पांडेय, मोनू तिवारी, श्रवण उपाध्याय, मंटू रजक, भानु प्रताप सिंह, राजकमल, हरेंद्र यादव, रमाकांत, विश्वमित्र, कुलदीप पांडेय, आनंद गुप्ता, शिवम शुक्ला, उदयराज आदि मौजूद रहे। 

स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई
बखिरा। सरस्वती शिशु मंदिर पर शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। जहा पर चंद्रशेखर पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन सदैव देशहित में ही लगा। उनका कथन था कि ‘उठो, जागो और लक्ष्य पूरा होने तक मत रुको’। प्रधानाचार्य कौशल किशोर त्रिपाठी ने कहा कि स्वामीजी ने सदैव मानवता की पूजा की।


इस अवसर पर सुरेशचंद्र मिश्र, महेंद्र मणि, कृष्ण चंद्र उपाध्याय, संतोष कुमार, रेनु सिंह, जयचंद्र चौधरी, पूजा, सुनीता आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान पुरातन छात्र परिषद गठित किया गया। जिसमे सत्यव्रत मिश्र को अध्यक्ष, प्रशांत नायक उपाध्यक्ष, सुनीता देवी को बतौर सदस्य नामित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed