{"_id":"6382593aa9db755eea3bc34a","slug":"suspicious-recent-death-of-married-woman-khalilabad-news-gkp458835846","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन
पुनीता की फाइल फाटो।
- फोटो : KHALILABAD
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
घटना के बाद घर छोड़ कर भाग गए ससुराली
पति समेत तीन ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बरईपार में शुक्रवार रात विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराली घर छोड़ कर भाग गए। मायके वालों ने दहेज में 50 हजार रुपये की मांग को लेकर ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। शनिवार को पुलिस ने पति समेत तीन पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया।
डारीडीहा गांव निवासी अनीता देवी पत्नी रामबख्श ने बताया कि 22 वर्षीय बेटी पुनीता की शादी 13 मई 2022 को बरईपार बघौली निवासी राजेश पुत्र राम प्रसाद के साथ हुई थी। शादी में दहेज में 50 हजार रुपये कम देने के कारण आए दिन राजेश बेटी को मारता-पीटता था। सास-ससुर भी रुपये लाने का दबाव डालते थे।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे उनके पति के पास फोन आया कि बेटी पुनीता ने फंदे से लटकर जान दे दी है। मायके के लोग बेटी के ससुराल गए तो देखा लाश दरवाजे पर पड़ी है।
विज्ञापन
राजेश और उसकी मां पन्ना देवी और अन्य ससुराली मार कर घर छोड़कर भाग गए हैं। पीड़ित मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बघौली चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में विवाहिता पुनीता की मौत संदिग्ध है। पीड़ित मां दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि इस मामले में पति समेत तीन पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।