Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Survey completed for flyover on highway...DPR being prepared

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर फ्लाईओवर के लिए सर्वे पूरा...तैयार की जा रही डीपीआर

Wed, 28 Jan 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Survey completed for flyover on highway...DPR being prepared
कांटे बाईपास जहां बनना है फ्लाईओवर-संवाद
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर कांटे तिराहा और मगहर दुर्गा मंदिर के पास के चिह्नित ब्लैक स्पाॅट को देखते हुए शासन ने दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर की स्वीकृति प्रदान की है। करीब छह माह पहले इसकी मंजूरी मिलने के बाद सर्वे का कार्य कराया गया है। डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। उसे जल्द शासन को भेजा जाएगा। डीपीआर के आधार पर बजट स्वीकृत होते ही फ्लाईओवर के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। जानकारों का कहना है कि यहां पर फ्लाईओवर बनने से जहां लोगों का सफर आसान हो जाएगा, वहीं दुर्घटनाएं रोकने में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

एनएच-28 पर कांटे तिराहा और मगहर दुर्गा मंदिर के पास आए दिन हादसे होते रहते हैं। खलीलाबाद का सरैया और नेदुला चौराहे पर आने-जाने में खतरा रहता है। ये चारों स्थान ब्लैक स्पाॅट चिह्नित है। इन स्थानों पर ओवरब्रिज के लिए लगातार मांग की जा रही है। पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने भी जिले की सीमा में आने वाले हाईवे पर चार स्थानों पर फ्लाई ओवर का निर्माण कराए जाने के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्री को पांच अप्रैल 2023 को पत्र सौंपा था। उन्होंने मगहर दुर्गा मंदिर, खलीलाबाद के सरैया, नेदुला चौराहा सहित कांटे तिराहे पर फ्लाईओवर बनाने की आवश्यकता बताई थी। इन चारों ब्लैक स्पाॅट पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने मगहर और कांटे में फ्लाईओवर बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। इस स्थानों पर फ्लाईओवर बनाने के लिए सर्वे कराया गया है। सर्वे पूरा होने के बाद डीपीआर तैयार कर शासन को भेजे जाने की तैयारी चल रही है। लोगों का कहना है कि कांटे और मगहर में फ्लाईओवर बनने से दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ ही लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


सरैया के पास भी फ्लाईओवर बनेगा
खलीलाबाद-बांसी रेल मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। इस रेल मार्ग को सरैया के पास से हाईवे से होकर गुजरना है, इसलिए शासन ने यहां पर भी फ्लाईओवर की मंजूरी प्रदान कर दी है। यहां पर सर्विस लेन का कार्य शुरू हो गया है। हाईवे के किनारे के पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसके बनने से नवीन मंडी जाने वालों की समस्या भी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाईवे के कांटे में फ्लाईओवर बनने से आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी। इसके साथ ही सफर भी आसान हो जाएगा। इसके साथ ही सरैया के पास भी फ्लाई ओवर बन रहा है, जिससे नवीन मंडी आने-जाने में सर्विस लेन की सुविधा मिल जाएगी। -सर्वेश चतुर्वेदी, बेलहवा

मगहर के दुर्गा मंदिर के पास फ्लाईओवर बनना है। इसके बनने से लोगों को राहत मिलेगी। अभी घघसरा की तरफ से आने-जाने के लिए हाईवे क्राॅस करना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। -अवधेश सिंह, मगहर

हाईवे पर सुरक्षित सफर के लिए फ्लाईओवर की मंजूरी मिली है। इसके बनने से दुर्घटनाओं में कमी आएंगी और लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। -आलोक कुमार, डीएम

कांटे बाईपास जहां बनना है फ्लाईओवर-संवाद

कांटे बाईपास जहां बनना है फ्लाईओवर-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed