फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Suraj in 3000, Anuj winner in 1500 meter race

Sant Kabir Nagar News: 3000 में सूरज, 1500 मीटर दौड़ में अनुज विजेता

Mon, 11 Mar 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 11 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Suraj in 3000, Anuj winner in 1500 meter race
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में रविवार को एथलेटिक्स पुरूष वर्ग, हैंडबाल, बास्केटबाल पुरूष सीनियर की जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 1500 मीटर दौड़ में अनुज यादव तो 3000 मीटर में सूरज यादव प्रथम रहे।
वहीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर की दौड़ में सत्यम चौधरी प्रथम, सूरज यादव द्वितीय और विशेष भट्ठ तीसरे पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अमरजीत यादव प्रथम, रूद्र प्रताप यादव द्वितीय और त्रयंबक शर्मा तीसरे पर रहे। वहीं 400 मीटर की दौड में रितेश यादव प्रथम, विकास कुमार द्वितीय और सत्यम विश्वकर्मा तीसरे पर रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा 800 मीटर की दौड़ में संजय कुमार प्रथम, रतनजीत द्वितीय और अनीस यादव तृतीय रहे। इसी तरह से 1500 मीटर दौड़ में अनुज यादव प्रथम, अतुल चौरसिया द्वितीय और अभय तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में सूरज यादव प्रथम, निहाल द्वितीय और सक्षम तीसरे पर रहे। लांग जंप में अभय प्रथम, सूरज द्वितीय और सत्यम चौधरी तीसरे पर रहे। ट्रिपल जंप में शशि गौड़ प्रथम, प्रद्युमन यादव द्वितीय और शिवा गौड़ ने तीसरा स्थान पाया। हाईजंप में लक्ष्य प्रथम, उमाशंकर यादव द्वितीय और राघवेंद्र प्रजापति तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉट पुट में विशाल यादव प्रथम, अभिमन्यु द्वितीय और रत्नेश तीसरे पर रहे। डिस्कस थ्रो में कुंदन सिंह प्रथम, आकर्ष द्वितीय और विनोद यादव तृतीय रहे। जैबलिंग थ्रो में आदित्य त्रिपाठी प्रथम, रविकिशन द्वितीय और ताहिर अली तीसरे पर रहे। इस दौरान जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश प्रसाद, जिला फुटबाल संघ के सचिव बीके विश्वास, जिला वालीबाल संघ के सचिव चन्द्रबली यादव समेत अन्य मौजूद रहे। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed