{"_id":"647cd8b73adcc4343105bd94","slug":"sucide-a-yuth-tree-hanging-khalilabad-news-c-7-1-193630-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Mon, 05 Jun 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश की फाइल फोटो।
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के भगवानपुर पश्चिमी गांव निवासी ई-रिक्शा चालक का शव शनिवार की देर रात बगल के खिरीडाड स्थित बाग में पेड़ से फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी नाथनगर ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भगवानपुर पश्चिमी गांव निवासी ई-रिक्शा चालक अखिलेश गुप्ता (19 ) पुत्र विनोद गुप्ता रविवार की देर रात खिरीडाड स्थित बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे संदिग्ध हालत में लटके मिले। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा और सीएचसी नाथनगर ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता विनोद गुप्ता की सूचना पर महुली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अखिलेश गुप्ता की मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा है। कुछ लोग हत्या तो कुछ आत्महत्या की शंका जाहिर कर रहे थे। फिलहाल अखिलेश गुप्ता ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई। यह जांच का विषय है। जांच के उपरांत स्थिति स्पष्ट होगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।